Headline



केवल पांच दिनों में, दबंग 3 ने 100 करोड़ के मार्क को पार कर लिया

Medhaj News 26 Dec 19,22:01:43 Movies Review

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ ने 100 करोड़ के मार्क को पार कर लिया है। वह भी केवल पांच दिनों में। ये एक बड़ी खबर है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ एक ऐसे वक्त रिलीज हुई जब देश भर में नागरिकता कानून विरोध प्रदर्शन जारी था। जिसकी वजह से सलमान खान के कई फैंस शायद सिनेमाघर तक पहुंच ही नहीं पाए। सलमान खान फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। वे लिखते हैं कि ‘दबंग 3’ सलमान खान की 15वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ के पार कमाई की है।





पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (12 करोड़) मिलाकर फिल्म ने टोटल 103.85 करोड़ की कमाई कर ली है। दबंग 3’ लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है। पहले दिन 24.50 करोड़, दूसरे दिन 24.75 करोड़, तीसरे दिन 31.90 करोड़, चौथे दिन 10.70 करोड़, पांचवे दिन 12 करोड़ और छठे दिन 15.50 करोड़ के आसपास की कमाई करने के बाद 118 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।





लोगों ने छठे दिन यानी क्रिसमस के मौके का फायदा उठाते हुए मनोरंजन के रूप में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ का आनंद लिया है। सलमान खान ने फिल्म में चुलबुल पांडे यानी एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। इनके बचपन का प्यार सई मांजरेकर यानी खुशी और पत्नी सोनाक्षी सिन्हा यानी रज्जो ने निभाया है। वहीं विलेन के रोल में साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप नजर आए हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?