Headline



फिल्म दबंग 3 में देखने लायक कोई चीज नहीं

Medhaj News 20 Dec 19,21:39:26 Movies Review

सलमान, सलमान, सलमान... ये 3 चीजें ही दबंग 3 में 2 घंटे 45 मिनट तक नजर आएंगी | इसलिए ये तय है कि अगर आप सलमान के फैन हैं तो फिल्म में आपको कोई कमी नजर नहीं आने वाली है | लेकिन एक बेहतरीन फिल्म की रिलीज का इंतजार वीकेंड को शानदार बनाने के लिए कर रहे हैं तो संभल जाएं ये फिल्म दिमाग में खिचड़ी पका देगी | इस बात को समझाने के लिए सलमान का ही डायलॉग काफी है कि हम दिल में आते हैं समझ में नहीं | फिल्म में सलमान खान अपने पुराने अंदाज में पहले से कहीं ज्यादा जवान नजर आ रहे हैं | एक्ट‍िंग के मामले में सलमान का अंदाज भले पुराना है लेकिन पर्दे पर दबंग अंदाज में उनकी एंट्री दर्शकों को सीटियां और तालियां बजाने पर मजबूर कर देती है | फिल्म में सोनाक्षी अपने रज्जो के किरदार में पहले की तरह है |





हालांकि दबंग की बीवी का किरदार उन्होंने अच्छा निभाया है | चुलबुल की प्रेमिका बनी सई मांजरेकर का फिल्म से डेब्यू हुआ है | सई ने सीधी सादी लड़की के किरदार में ठीक ठाक काम किया है | फिल्म में विलेन के रोल में किच्चा सुदीप ने शानदार काम किया है | दबंग जैसे हीरो के आगे बाली जैसे विलेन के किरदार को किच्चा सुदीप ने शानदार तरीके से निभाया है | फिल्म में कई सपोर्ट‍िंग आर्ट‍िस्ट हैं, अरबाज खान, नवाब शाह, महेश मांजरेकर ने अच्छा काम किया है | दबंग 3 में एक्शन का फुल डोज है लेकिन कई जगहों पर सीन अविश्वसनीय, अकल्पनीय हैं |





एक्शन में सलमान खान ने साउथ की फिल्मों को टक्कर देने की भरपूर कोशिश की है | जो कामयाब भी है | फिल्म में वीएफएक्स का काम जबरदस्त है | सलमान को जवान दिखाने में मेकअप आर्ट‍िस्ट ने बेहतरीन काम किया है | मूवी में सबसे अच्छी चीज है इसके गाने | खासतौर से मुन्ना बदनाम हुआ | सलमान खान ने मलाइका के मुन्नी बदनाम को पूरी टक्कर दी है |





फिल्म के दूसरे गाने भी सुने जा सकते हैं लेकिन कोई एसा गाना नहीं है जिसकी धुन और बोल आप गुनगुनाते हुए थिएटर से बाहर निकलते नजर आएं | दबंग 3 का एक्सरे निकाले तो फिल्म में देखने लायक कोई चीज नहीं है | ये महज पुरानी फिल्मों को निकालकर नया करके पेश किए जाने की कोशिश है | सलमान खान के फैन के लिए ये फिल्म भले ब्लॉकबस्टर हो लेकिन सलमान की पुरानी फिल्मों पर नजर डालें तो दबंग में वो बात नहीं है | इस‍लिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ना भी तय है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?