जियो को टक्कर देने आया वोडाफोन का ‘डबल डाटा’ ऑफर

medhaj news  |  Science & Technology  |  8 Dec 16,17:32:08  |  

जियो ने पहले 30 दिसंबर तक फ्री इंटरनेट और कॉल देकर भारत की आधी से ज्यादा जनता को अपनी ओर खिंचा था। अब जियो ने अपना यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक और बढ़ा दिया है।

ऐसे में ग्राहकों का रूझान जियो की तरफ और अधिक बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दूसरे टेलीकॉम नेटवर्क कंपनियों का काफी घटा हो रहा है।

जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने 4जी ग्राहकों की कीमतों में 50 फीसदी कटौती कर देगा। यानी की कुल मिलाकर उतनी कीमत में डबल डाटा अपने ग्राहकों को पेश कर रही है।

वोडा का यह ऑफर नए व पुराने सभी 4जी ग्राहकों के लिए है, जिसकी वेलिडिटी 28 दिन तक रहेगी।

ऑफर के तहत आप 999 रुपए में 20जीबी डेटा 4जी नेट का लुफ्त उठा सकते हैं।