INDvsENG: करूण नायर ने जड़ा दोहरा शतक! टीम इंडिया 600 के पार

Rajat Tripathi  |  Sports  |  19 Dec 16,15:03:10  |  

चेन्नई में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच के चौथे दिन करूण नायर ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। नायर ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 24 चौके और 1 छक्के की मदद शानदार दोहरा शतक जड़ा। फिलहाल वे 207 रन बनाकर नाबाद है। उनके साथ आर अश्विन भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अश्विन भी शानदार अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे 65 रन बनाकर नाबाद है। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्के लगाए हैं।

इसे भी पढ़े - कानपुरः पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा। उनकी कही 20 अहम बातें! जरूर पढ़े

600 के पार टीम इंडिया

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 614 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 137 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इसके बाद रविंद्र जडेजा भी आने बाकी है।

इसे भी पढ़े - कानपुरः पीएम मोदी ने कहा – “पहले न खाता न बही जो कांग्रेस कहे वही सही होता था”!

इसस पहले केएल राहुल अपने कॅरियर के पहले दोहरे शतक से मात्र एक रन चूक गए थे। उन्होंने 199 रनों की पारी खेली थी। वे आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए थे।