ओह! तो यह है टीम इंडिया की जीत का सबसे बड़ा राज

मेधज न्यूज  |  Sports  |  21 Dec 16,09:58:17  |  

भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 5 मैचों की सीरीज पर 4-0 से बड़ी जीत हासिल की। जीत का जश्न मनाते हुए कप्तान विराट कोहली ने अपनी जात का रात खोला।

इसे भी पढ़ें- INDvsENG: जडेजा के “सत्ते” से टीम इंडिया ने वसूला लगान! सीरीज पर 4-0 से कब्जा

उन्होंने बताया इस जीत का पूरा श्रेय टीम के सभी खिलाड़ियों को जाता है। एक दूसरे के प्रति इज्जत की भावना के ही कारण आज टीम विजय रही। हमारे सभी खिलाड़ियों का पूरा फोकस खेल और जीत पर था, हमें किसी से कोई मतलब नहीं था और इसी कारण हम जीत गए।

आपको बता दें, कल टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को पारी और 75 रनों से बुरी तरह पराजित कर दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर 4-0 से कब्जा कर लिया है। साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड से पिछली दो सीरीज हार का बदला भी ले लिया है।

इसे भी पढ़ें- INDvsENG: चेन्नई टेस्ट जीतने के बाद दिखी मुरली विजय की दरियादिली! देखें वीडियो