INDvsENG: चेन्नई टेस्ट जीतने के बाद दिखी मुरली विजय की दरियादिली! देखें वीडियो

Rajat Tripathi  |  Sports  |  20 Dec 16,18:33:24  |  

चेन्नई में टीम इंडिया ने 5वें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 75 रन से पीट दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अंग्रेजों ने अपना पुराना बदला भी ले लिया। टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 4-0 से पीट दिया। मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ में स्टम्प लेकर मैदान के चारों और चक्कर लगाए।

इसे भी पढ़े - INDvsENG: जडेजा के “सत्ते” से टीम इंडिया ने वसूला लगान! सीरीज पर 4-0 से कब्जा

इस मौके पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और होम ग्राउंड में खेल रहे मुरली विजय की जो तस्वीरें आई। वो निश्चित तौर पर काफी भावुक थी। चेपक ग्राउंड के सभी स्टॉफ टीम इंडिया की जीत का जश्न अपने मुरली के साथ मनाया। मुरली विजय ने एक-एक करके सभी ग्राउंड स्टॉफ को गले लगाया। उन्होंने मैच जीत का जश्न ग्राउंड स्टॉफ के साथ मनाया।

यहा देखें वीडियो -

इसे भी पढ़े - पाकिस्तान की करतूतों पर चर्चा उसकी छाती पर खड़े होकर करेंगे – राजनाथ सिंह!

चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार खेल का नजारा पेश किया। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। बल्लेबाजी में करूण नायर (नाबाद 303), केएल राहुल (199), अश्विन (67), पार्थिव पटेल (71) और जडेजा (51) ने दम दिखाया तो गेंदबाजी में सर जडेजा हीरो बनकर निकले। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

चेन्नई टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया ने कुछ यूं मनाया जश्न

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस साल लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीती है।