भारतीय महिला क्रिकेट टीम को करना पड़ा हार का सामना, न्यूजीलैंड 2-0 से आगे

Medhajnews 8 Feb 19 , 06:01:39 Sports
17.jpeg

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे है T20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर नही है। ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिलाओं पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी ओवर की आखिरी गेंद में हुआ। न्यूजीलैंड टीम को 20वें ओवर में जीत के लिए 9 रन की जरुरत थी और मैच के आखिरी गेंद में एक रन लेते ही मैच न्यूजीलैड महिलाओं के पक्ष में चला गया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। अब तीसरा मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को होगा।



इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम निर्धारित 20 ओवर्स में छह विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने सर्वाधिक 53 गेंदों में 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा केवल स्मृति मंधाना (36) ही दहाई के स्कोर में पहुंच पाई। दोनों के आउट होते ही पूरी भारतीय पारी लड़खड़ा गई और 135 रन ही बना सकी। 136 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली गेंद से ही अच्छा खेल दिखाया। सूजी बेट्स ने 62 रन की उम्दा पारी खेली। एकतरफा नजर आ रहे मैच में रोमांच आखिरी के दो ओवर्स में आया। मगर भारतीय टीम मैच जीतने में नाकामयाब रही। राधा यादव, अरुणधती रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए तो पूनम यादव और आखिरी ओवर फेंकने वाली मानसी जोशी के खाते में 1-1 विकेट आए।



हम आपको बता दे कि भारतीय पुरुष टीम भी इस समय खेल रही है समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में 132 रन बना लिए है और उसके 5 विकेट आउट हो चुके है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है