दोबारा वापसी के लिए तैयार शोएब अख्तर

Medhaj News 13 Feb 19 , 06:01:39 Sports

अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने क्रिकेट में वापसी का एलान किया है | अख्तर ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी है कि वो दिखाएंगे कि रफ्तार क्या चीत होती है। साल 2011 विश्व कप के बाद संन्यास लेने वाले अख्तर 43 साल के अख्तर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।





अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हेलो, 14 फरवरी वो तारीख है, अपने कैलेंडर में ये तारीख याद कर लो। मैं भी आ रहा हूं इस बार लीग खेलने। आखिर इन बच्चों को भी पता चले कि आखिर तेजी होती क्या है?' पाकिस्तान सुपर लीग का यह चौथा सीजन है और यह 14 फरवरी से शुरू होकर 17 मार्च तक खेला जाएगा | सुरक्षा कारणों से पीएसएल का आयोजन दुबई, शारजाह और अबुधावी में किया जाएगा जबकि टूर्नामेंट के आखिरी आठ मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे | 43 साल के हो चुके शोएब अख्तर पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 मैच खेल चुके हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है