टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला आज

medhajnews 10 Feb 19 , 06:01:39 Sports

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार 10 फरवरी को मेजबान न्यूजीलैंड से तीसरे टी-20 मैच में दो-दो हाथ करेगी | यह टी-20 सीरीज India vs New Zealand का आखिरी और निर्णायक मैच है | जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी | अभी दोनों टीमें सीरीज में एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं |जाहिर है, दोनों ही टीमें हैमिल्टन में खेले जाने वाले तीसरे टी-0 मैच में पूरी ताकत लगाएंगी | भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें पहले दोनों मैचों में एक ही प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरी थीं |





तीसरे मैच में दोनों ही टीमें एक-एक बदलाव कर सकती हैं |अब तक कप्तान रोहित शर्मा ने ऑलराउंडर विजय शंकर से गेंदबाजी नहीं कराई है | वहीं, दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत और एमएस धोनी के रहते मौका कम ही मिल रहा है | ऐसे में उन्हें रेस्ट देकर कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है | इससे गेंदबाजी के विकल्प बढ़ जाएंगे. बल्लेबाजी पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि पांड्या बंधुओं के आने से बल्लेबाजी की गहराई बढ़ गई है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है