रणजी विजेता टीम को मिलेंगे नगद 3 करोड़ रुपए इनाम

Medhajnews 8 Feb 19 , 06:01:39 Sports

मुंबई। विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली अपनी टीम को 3 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। विदर्भ की टीम ने गुरुवार को अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए सौराष्ट्र को हराकर लगातार दूसरे साल रणजी खिताब अपने नाम किया वीसीए अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने नागपुर से फोन पर बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड 2 करोड़ रुपए (इनामी राशि के रूप में) देगा और हम (वीसीए) 3 करोड़ रुपए अतिरिक्त देंगे (टीम को)। जायसवाल ने कहा कि 12 फरवरी से शहर में होने वाले ईरानी ट्रॉफी मैच को देखते हुए वीसीए ने रणजी ट्रॉफी की सफलता के जश्न को स्थगित कर दिया है।



वीसीए प्रमुख ने कहा कि हम सम्मान समारोह की तारीख तय करेंगे और इस कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को इनामी राशि दी जाएगी। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में विदर्भ सिर्फ 6ठी टीम है, जो अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही है। इससे पहले मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली लगातार 2 खिताब जीत चुके हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है