Headline


CWC19 में आज साउथ अफ्रीका का मुकाबला श्रीलंका से

Medhaj News 28 Jun 19 , 06:01:39 Sports

साउथ अफ्रीका पर श्रीलंका की जीत सेमीफाइनल की रेस को रोमांचक बना देगी। फिलहाल श्रीलंका टीम सातवें स्थान पर है। एक और जीत उसके पॉइंट्स की संख्या को 9 तक पहुंचा देगी। मेजबान इंग्लैंड के भी फिलहाल आठ पॉइंट्स हैं जिससे उस पर अपने बाकी बचे मैच जीतने का दबाव बढ़ेगा। इस वक्त हर पॉइंट की कीमत बहुत ज्यादा है क्योंकि हर टीम दूसरे को पछाड़ने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई है इस वजह से पॉइंट्स टेबल में रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है इसलिए वो श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को ध्वस्त करने का काम कर सकता है।टीम के लिए लसिथ मलिंगा का प्रदर्शन खास मायने रखेगा लसिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट जिस तरह निकाले, उसे उनके लय में आने का संकेत मिला है।





दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम को साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर की फिरकी से सतर्क रहना होगा जो टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके हैं। फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने 9 विकेट लेने के अलावा कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं।मौजूदा वर्ल्ड कप में चेस्टर ली स्ट्रीट पहली बार किसी मैच की मेजबानी करेगा। पिच बैटिंग के लिए अनुकूल कही जाती है। चेस्टर-ल-स्ट्रीट में दिन भर धूप खिली रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है पूरा मैच खेला जाएगा। फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में श्रीलंका 8वें और दक्षिण अफ्रीका 5वें पायदान पर है। बात अगर दोनों के बीच अबतक हुए वनडे मुकाबलों की करें तो ये 76 मैचों में एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 43 तो श्रीलंका ने 31 मैच जीते हैं। 1 मैच टाई रहा था जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में