वेस्टइंडीज की दुनियाभर में तीसरी सबसे बड़ी जीत
Medhaj News 27 Jan 19 , 06:01:39 Sports
वेस्टइंडीज के 628 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने अंतिम छह विकेट सिर्फ 31 रन जोड़कर गंवाए और पूरी टीम 246 रनों पर सिमट गई | पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने 381 रनों से हराया | घरेलू मैदान पर यह वेस्टइंडीज की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत और 91 साल के अपने टेस्ट इतिहास में दुनियाभर में तीसरी सबसे बड़ी जीत है |
चेज ने केनसिंगटन ओवल की टूटती पिच पर चौथे दिन करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर आठ विकेट चटकाए | इंग्लेंड की टीम वेस्टइंडीज के पहली पारी के 289 रनों के जवाब में 77 रनों पर ढेर हो गई थी | मेजबान टीम ने इसके बाद दूसरी पारी छह विकेट पर 415 रन बनाकर घोषित की थी | अंतिम सत्र में कार्यवाहक विकेटकीपर शाई होप ने चेज की गेंद पर सैम कुरेन को स्टंप करके वेस्टइंडीज को जीत दिलाई |

