बेंगलुरु में पार्किंग में आग लगने से करीब 80 से 100 कारें जली

Medhaj News 23 Feb 19,20:43:36 World

बेंगलुरु में चल रहे ऐरो इंडिया शो के दौरान फिर बड़ा हादसा हुआ है। यहां अचानक पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। पहले घास में आग लगी थी। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ती हुई कारों तक पहुंच गई। हादसे में किसी व्यक्ति या विमान को नुकसान नहीं पहुंचा। दमकल विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि आग किसी कार से लीक हुए पेट्रोल की वजह से लगी। इससे पहले भी ऐरो इंडिया शो के उद्घाटन से पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था। हरियाणा के हिसार के रहने वाले साहिल गांधी शो के उद्घाटन से एक दिन पहले 19 फरवरी को प्रैक्टिस के दौरान दूसरे विमान से टकरा गए थे।





हादसे में दो पायलटों की जान बच गई थी, मगर साहिल के विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से वह विमान से बाहर नहीं निकल पाए और हादसे में उनका देहांत हो गया। एयरो इंडिया शो के पहले तीन दिन सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही आने की अनुमति थी। हालांकि, आखिरी दो दिन के लिए इसमें पब्लिक को भी आने की अनुमति दे गई थी। इसके चलते पार्किंग में काफी कारें खड़ी थीं। कई कारें एक साथ जल उठीं। आसमान में धुएं का गुबार दिखने लगा तो लोगों में अफरातफरी मच गई। फौरन दमकल विभाग ने मोर्चा संभाल लिया और कड़ी मशक्कत के बाद इस काबू पाया जा सका।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!