प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर सलमान 850 भारतीय कैदियों को रिहा करेंगे
सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने अपने देश की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है | उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवेदन पर किया है | सऊदी अरब ने आतंकवाद पर भारत का हर तरह से सहयोग करने का भरोसा भी दिया है | हालांकि, उसने पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का नाम तक नहीं लिया | इससे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान बुधवार को भारत में 100 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया |

एनर्जी, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, इन्फ्राट्रक्चर, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में ये इंवेस्टमेंट किए जाएंगे | विदेश मंत्रालय ने भी आज एक प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात की पुष्टि की है | एम नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के प्रिंस के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए | इस दौरान नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में निवेश के लिए दोनों देशों ने आपसी सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए |



