मुशर्रफ ने इमरान को दी चेतावनी मत लड़ना भारत से
पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने इमरान को भारत से जंग न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत पर एक परमाणु बम से हमला करेगा, तो भारत हम पर 20 बम गिरा कर हमें पूरी तरह नष्ट कर देगा | 22 फरवरी को दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुशर्रफ ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच के रिश्ते बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके हैं। इसका एकमात्र समाधान यह है कि हमें सबसे पहले उन पर 50 परमाणु बम से हमला करना चाहिए ताकि वह हम पर 20 बम से हमला नहीं कर सके. आप क्या 50 बम के साथ हमला करने के लिए तैयार हैं. करगिल की लड़ाई के समय 1999 में पाकिस्तान के सेना प्रमुख रह चुके मुशर्रफ ने कहा कि कश्मीर के कुछ इलाके भारत के लिए अनुकूल है और पड़ोसी देश लक्षित हमले कर सकता है | भारत के किसी भी संभावित कदम के खिलाफ काम करने से पहले सेना एक योजना बनाकर तैयार करे |



