भारत और पाकिस्तान में तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पाकिस्तानी आर्मी ने सरहदी क्षेत्र का किया दौरा और कहा ये....
पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल कमर बाजवा ने अपने यहां लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) का शुक्रवार को दौरा किया | जनरल बाजवा ने शुक्रवार को भारत से जुड़े अपने सरहदी क्षेत्र की समीक्षा की | इसके पीछे उनका मकसद अपने सेना को यह निर्देश देना था कि वह किसी भी सैन्य कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहें | पिछले सप्ताह ही कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में यह डर पैदा हो गया है कि भारत, पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है | चिरिकोट और बस्तर सेक्टरों में मोर्चे पर तैनात सैनिकों से बात करते हुए जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहने वाला मुल्क है, लेकिन हम भयभीत या मजबूर नहीं होंगे | किसी भी आक्रामकता या दुस्साहस का उसी लहजे में वापस जवाब दिया जाएगा |



