Headline



दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती 3 मरीज़ो में चीन के कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाये गये

Medhaj News 28 Jan 20,15:27:47 World

आरएमएल अस्पताल में तीन संदिग्ध मरीज ऐडमिट किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों मरीज पिछले कुछ दिनों में चीन से आए हैं और तीनों मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। आरएमएल में आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया, जहां पर आठ बेड रिजर्व रखे गए हैं।

चीन में फैले करॉना वायरस (Coronavirus) के लक्षण भारत में भी दिखने लगे हैं। मुंबई और बिहार के बाद तीन संदिग्ध मरीज की पहचान दिल्ली में भी हुई है। ऐसे संदिग्धों के इलाज के लिए दिल्ली के राम मोनहर लोहिया हॉस्पिटल को चुना गया है। करॉना वायरस के मरीजों के लिए आरएमएल प्रधान सेंटर होगा। वहां इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। एकअधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर भी आरमएएल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम चीन से आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग कर रही है। अच्छी बात यह है कि अभी तक इस वायरस का कोई पॉजिटिव केस भारत में नहीं आया है। जो तीन मरीज आरएमएल अस्पताल में ऐडमिट हुए हैं, वो कुछ दिन पहले चीन से आए हैं, जिसमें से एक मरीज करीब एक महीने पहले चीन से वापस आया है। उन्हें कुछ दिक्कत हो रही थी, इसलिए वह इलाज के लिए पहुंचे हैं। बाकी दो मरीज भी चीन से लौटे हैं।





क्या है कोरोना वायरस?

कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित होने वाला वायरस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वायरस को लेकर लोगों को चेता चुका है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। दुनिया के तमाम देशों में यह वायरस चीन से आने वाले यात्रियों के जरिए ही पहुंच रहा है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। यह वायरस कोरोनो वायरस परिवार से संबंध रखने वाला वायरस है।

कोरना वायरस जानवरों में भी पाया जाता है। समुद्री जीव-जंतुओं के जरिए यह वायरस चीन के लोगों में फैला। दक्षिण चीन में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे पहले इस वायरस ने चपेट में लिया, जिनमें वुहान शहर है। दक्षिण चीन के बाजार जहां काफी मात्रा में समुद्री जीव मिलते हैं, उनके जरिए यह वायरस लोगों में फैला। इस बाजार में समुद्री जीव जिंदा भी मिलते हैं और उनका मांस भी मिलता है। यहीं से इस वायरस ने चीन के निवासियों को अपनी चपेट में लिया।

कोरोना वायरस के लक्षण

1 बुखार

2 सांस लेने में दिक्कत

3 सर्दी-जुकाम

4 खांसी

5 नाक का लगातार बहना

6 सिर में दर्द

7 ऑर्गन फेल्योर (अंगों का काम करना बंद )

कोरोना वायरस से बचाव

ये वायरस सबसे पहले चीन से फैलना शुरू हुआ है इसलिए चीन या उसके आसपास के देशों में जानें से बचें। क्योंकि भारत और चीन का बॉर्डर एक है इसलिए इस वायरस से बचने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं:

1. अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। अगर साबुन ना हो तो सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें।

2. अपनी नाक और मुंह को ढक करक रखें।

3. बीमार लोगों से दूरी बना रखें। उनके बर्तन का इस्तेमाल ना करें और उन्हें छुए भी नहीं। इससे मरीज़ और आप दोनों ही सुरक्षित रहेंगे।

4. घर को साफ रखें और बाहर से आने वाली चीज़ों को भी साफ करके ही घर में लाएं।

5. नॉन वेज खासकर सी-फूड खाने से बचें, क्योंकि कोरोना वायरल सी-फूड से ही फैला है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ