Headline



कोरोना वायरस जानवर से नही चीन की लैब में बना, क्या हैं इससे बचाव के उपाय? जाने

Medhaj News 30 Jan 20,22:22:19 World

कोरोना वायरस सांप आदि के सूप पीने से होता है ऐसा कहा गया मगर इजरायल के वैज्ञानिक ने ये दावा किया है कि कोरोना वायरस किसी जानवर से नही बल्कि चीन के बुआन शहर की लैब में बना है। क्योंकि चीन हथियारों की जगह बायोलॉजिकल हथियार यानी वायरस से ,या बीमारी फैला कर लड़ना चाहता है जिसके मुख्य टारगेट, अमेरिका , रूस , भारत, इजराइल और जापान है। ये वायरस चीन की लैब से लीक हुआ। अभी कुछ दिन पहले चीन के राष्ट्रपति बुआन शहर गये थे। फ़िलहाल 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके है। बुआन शहर की सड़कें खाली है, लोग घरों से निकलना पसन्द नही कर रहे है। भारत ने भी अलर्ट घोषित किया हुआ है | चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है | इससे संबंधित निमोनिया के अब तक 4,515 पुष्ट मामले सामने आए हैं |……Arya





क्या हैं इससे बचाव के उपाय?



स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं | इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए | अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है | खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें | जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें | अंडे और मांस के सेवन से बचें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें |





चीन इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है | चीन में नववर्ष की छुट्टियां बढ़ा दी गई है | इस वायरस के चलते पर्यटकों की संख्या घट सकती है | इसका सीधा असर चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा | पहले ही चीन की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर में है | लगभग 18 साल पहले सार्स वायरस से भी ऐसा ही खतरा बना था | 2002-03 में सार्स की वजह से पूरी दुनिया में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी | पूरी दुनिया में हजारों लोग इससे संक्रमित हुए थे | इसका असर आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ा था |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ