Headline



कोरोना वायरस: दो दिनों से लगभग 250 भारतीय वुहान शहर में फंसे हुए है ....

Medhaj News 29 Jan 20,15:38:34 World

पूरे चीन में आग की तरह फैल रहे वुहान कोरोना वायरस (Wuhan Coronavirus) संक्रमण के बीच सभी देश अपने नागरिकों को निकालने में जुट गए हैं | अमेरिका और जापान अपने नागरिकों को संक्रमित शहर से निकालने में सफल हुए हैं | लेकिन पिछले दो दिनों से लगभग 250 भारतीय वुहान शहर में फंसे हुए हैं | इन्हें अभी तक वायरस संक्रमित शहर से निकाला नहीं जा पाया है | विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार पिछले दो दिनों से भारतीयों को वुहान शहर से निकालने की कोशिशों में जुटी है | 250 भारतीयों को शहर से निकालने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान पिछले दो दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट में तैयार खड़ा है | लेकिन चीनी सरकार से इजाजत नहीं मिलने की वजह से मामला अटका पड़ा है |





अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही चीन सरकार से इजाजत मिलेगी, सभी फंसे भारतीयों को तुरंत निकाल लिया जाएगा | इधर भारत में चीनी राजदूत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एडवायजरी का जिक्र करते हुए कहा है कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय संस्था ने इस संक्रमण की वजह से देश छोड़ने की हिदायत नहीं दी है | WHO ने सभी देशों को ऐसी परिस्थिति में शांत रहने को कहा है | ताजा जानकारी के मुताबिक जापान और अमेरिका सरकार ने वुहान शहर से अपने नागरिकों को निकालने में सफलता मिली है | अभी तक जापान ने एयर लिफ्ट करके 200 से ज्यादा जापानी नागरिकों को निकाला है | अमेरिका ने भी एक विशेष विमान से 240 नागरिकों को संक्रमित शहर से निकाल लिया है | चीनी सरकार ने वुहान शहर से संक्रमण बाहर जाने से रोकने के लिए सभी यातायात बंद कर दिए हैं | ऐसे में सिर्फ वुहान शहर में ही लगभग 5 करोड़ विदेशी फंस गए हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ