खौफः इस लड़की से डरता है ISIS, रखा 10 लाख डॉलर का ईनाम!

मेधज न्यूज़  |  World  |  20 Dec 16,13:19:00  |  

दुनिया में हथियारों और नापाक इरादों से लोगों में खौफ पैदा करने वाले ISIS को भी डर लगता है। वो भी एक लड़की से। इस लड़की ने अपनी बहादुरी से ऐसा कोहराम मचाया है कि आईएस के आतंकी भी खौफ में जीने को मजबूर हो गए हैं। यही नहीं आईएस ने इस लड़की को मारने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 78 लाख रूपए) देने की घोषणा भी की है।

इसे भी पढ़े - नोटबंदी का जलवाः बीजेपी ने चंडीगढ़ निगम चुनाव में लहराया भगवा!

23 साल की जोलाना पलानी मूलतः कुर्दिश मूल की हैं। साल 2014 में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने सीरिया और ईराक में आईएसआईएस के खिलाफ जंग में उतर गईं। इसके बाद उन्होंने आईएस के आतंकियों के छक्के छुड़ा दिए। उनकी वीरता देख आईएस के आतंकी दंग रह गए। वो पलानी से इतना डरने लगे कि उसके सिर पर ईनाम रख दिया।

इसे भी पढ़े - साजिशः भारतीय जल सीमा में घुसे 26 पाकिस्तानी गिरफ्तार! 5 बोट पर थे सवार

फिलहाल, पलानी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में जेल में बंद हैं। उन पर मुकदमा चल रहा है।

अल-अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस ने सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों से जरिए अलग-अलग भाषाओं में पलानी को मारने वालों को ईनाम की घोषणा कर रहा है।