रूसी राजदूत की हत्या के बाद अब टर्की के अंकारा में अमेरिकी दूतावास के बाहर फायरिंग

मेधज न्यूज  |  World  |  20 Dec 16,13:32:32  |  

टर्की के अंकारा में अमेरिकी दूतावास के बाहर फायरिंग की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद से दूतावास को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें, कल सोमवार को अंकारा में रूस के राजदूत की भरी सभा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को देखते हुए अधिक एतिहात बरती जा रही है।

इसे भी पढ़ें- अलेप्पो के समर्थन में रूस राजदूत की कर दी गोली मारकर हत्या

वहीं फायरिंग करने वाला कातिल सूट-बूट पहने अंकारा में दंगारोधी पुलिस दल का सदस्य था।

गोली चलाने के बाद हमलावर मेवलुत जोर-जोर से अलेप्पो-अलेप्पो के नारे लगाने लगा। वह कहने लगा, “अलेप्पो को मत भूलो, सीरिया को मत भूलो।” इसी के साथ उसने ‘अल्लाह-अकबर’ के भी नारे लगाए।

आपको बता दें, रूस और तुर्की दोनों ही सीरिया में चल रहे तनाव का हिस्सा हैं। तुर्की सीरिया की सरकार का विरोधी है, लेकिन रूस सीरिया में चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का समर्थन कर रहा है, जिससे रूस और तुर्की के बीच तनाव की स्थिति है। सीरिया का समर्थन करने के लिए रूस के खिलाफ इस्तांबुल में रूस के वाणिज्य दूतावास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें- खौफः इस लड़की से डरता है ISIS, रखा 10 लाख डॉलर का ईनाम!