पाकिस्तान- भारत को करतारपुर कॉरिडोर देने से किया इंकार

Medhaj News 22 Dec 18,19:17:32 World
pakistan_kartarpur.jpg

पाकिस्तान ने भारत के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें जिसमें कहा गया था कि इस्लामाबाद करतारपुर भारत को दे दे और उसके बदले वह दूसरी जमीन ले ले। यह प्रस्ताव करतारपुर को भारत का हिस्सा बनाने के मकसद से दिया गया था।



पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा की जमीन अदला-बदली का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने बताया की उनसे पूछा गया था कि क्या उनका देश अदला-बदली सौदे के तहत करतारपुर की जमीन भारत को सुपुर्द करने पर विचार करेगा।





पाकिस्तान ने नवंबर में बगैर वीजा के भारत के सिखों को नरोवाल जिला स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की तीर्थयात्रा करने के लिए करतारपुर सीमा खोल दिया। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव करतापुर में अपने जीवन के अंतिम 18 साल बिताए थे।



आपको बता दे कि पिछले महीने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सुषमा स्वराज, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण दिया था।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ