मेधज न्यूज़ के ठहाके: हाथी और चींटी के पुराने मगर मजेदार जोक्स
एक बार चींटी हाथी के ऊपर बैठ कर जा रही थी | रास्ते में कच्चा पुल आता है,
उसको देखकर चींटी बोली: जानू क्रॉस कर लोगे या मैं उतरूं?
------------------------------------------
तीन चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं कि अचानक उस रास्ते से हाथी गुजरता है,
हां बैठी एक चींटी हाथी से बोली: ओए, हाथी मुझसे कुश्ती लड़ोगे?
बाकी चींटियां: अरे रहने दो यार बेचारा अकेला है |
------------------------------------------
एक बार चींटी कहीं जा रही थी, रास्ते मैं उसे हाथी मिला |
हाथी ने पूछा: चींटी चींटी कहां जा रही हो ?
चींटी बोली: फ्रॉक सिलवाने जा रही हूं,
हाथी: अगर कपड़ा बचे तो मेरे लिए पाजामा सिलवा देना
------------------------------------------
हाथी और चींटी की शादी हो जाती है, एक दिन चींटी ने हाथी के कान में कुछ कहा, सुनकर हाथी बेहोश हो गया
क्यों ?
चींटी ने कहा था: मैं आपके बेटे की मां बनने वाली हूं |














