होटल में लगी आग से 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Medhaj News 12 Feb 19 , 06:01:39 India
करोल बाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में तड़के आग लग गई | आग की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलसे , आग लगने की घटना उस समय हुई जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक 2 लोग बिल्डिंग से कूद पड़े। होटल में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। एक आदमी छत से कूद कर जान बचाने की कोशिश कर रहा है।
इस हादसे में मारे गए लोगों के शव भी बाहर निकाल लिए गए हैं। करीब 30 लोगों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है | फायरकर्मियों ने अबतक करीब 35 लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि, अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत व बचाव कार्य जारी है। आग लगने के पीछे के कारणों का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है।


