जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने रास्ते में बिछाई IED
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाने के लिए अनंतनाग में आईईडी (IED blast) बिछाई थी | हालांकि, सेना की मुस्तैदी के चलते समय रहते ही आईईडी को देख लिया गया और बड़ी घटना होने से बच गई | सेना ने आईईडी बम को निष्क्रिय करने का काम शुरू कर दिया है | जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अंनतनाग के लारमगंजी में आतंकियों ने रास्ते में आईईडी बम बिछा रखे थे | बताया जाता है कि इसी रास्ते से भारतीय सेना का काफिला गुजरने वाला था |

भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली कि रास्ते में आईईडी बम (IED blast) लगाए गए हैं | इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया | उधर, पाकिस्तान की आरे से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है | पाकिस्तान की ओर से पुंछ के कृष्णा घाटी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की जा रही है | पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में एक जवान के घायल होने की खबर है | घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है |








