435 करोड़ के बंगले की मालकिन बनी डीएलएफ के चैयरमैन की बेटी
डीएलएफ कंपनी के चैयरमेन केपी सिंह की बेटी रेणुका तलवार ने लुटियंस जोन में 435 करोड का बंगला खरीदा है । यह बंगला 4,925 स्क्वेयर मीटर मे फैला है तथा इसका टोटल बिल्टअप एरिया 1,189 फुट है। यह इस वर्ष की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें- जियो को टक्कर देने के लिए BSNL नए साल पर पेश करेगा ‘टैरिफ प्लान’
दिल्ली-एनसीआर की रियल एस्टेट फर्म टीडीआई इन्फ्राकॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल तनेजा ने इसे 8.8 लाख रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर के रेट पर बेचा है। मौजूदा सर्कल रेट के हिसाब से इस प्रॉपर्टी की वैल्यू लगभग 383 करोड़ रुपये है।
पृथ्वीराज रोड पर इससे पहले सितंबर 2015 में हुए ट्रांजैक्शन में शाही एक्सपोर्ट्स के हरीश आहूजा ने करीब 836 स्क्वेयर मीटर बिल्ट-अप एरिया वाला 2,650 स्क्वेयर मीटर का प्लॉट 173 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह डील 6.35 लाख रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर के रेट पर हुई थी।
रेणूका तलवार की शादी डीएलएफ कंपनी के नॉन-एग्जिक्युटिव जीएस तलवार से हुई है।
वहीं, आपको बता दें रेणका के पिता केपी सिंह के भी लुटिंयस जोन में दो बंगले है।
