5000 रुपए तक जमा कराने पर बैंक नहीं करेगा सवाल-जवाब
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में लिया फैसला वापस लेते हुए कहा है कि अब 5000 रुपए तक बैंक में जमा कराने पर कोई सवाल-जवाब नहीं कए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- कैशलेस होगी अब आपकी सैलरी, अध्यादेश को कैबिनेट ने दी मंजूरी
आपको बता दें, 19 दिसंबर को आरबीआई ने 5000 रुपए से ज्यादा की रकम जमा कराने को लेकर निर्देश दिए थे कि बैंक 5000 से ज्यादा जमा कराने वाले शख्स से सवाल-जवाब कर सकता है।
इसी के बाद से लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनती जा रही थी।
इसी के बाद आरबीआई ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है। अब आप पुराने नोट की रकम 5000 रुपए तक जमा कराते हैं, तो आपसे कोई सवाल-जवाब नहीं किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- OMG! अपनी 6 साल की बेटी से इस शख्स ने रचाई शादी, वजह बन जाएगी मिसाल
गौरलतब है कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसले के तहत देश में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए गए थे। इन नोटों की जितनी रकम लोगों के पास थी, उन्हें 30 दिसंबर तक बैंक में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
