नोटबंदी का जलवाः हैदराबाद के लोगों ने खरीदा इतना सोना कि आप सोच भी नहीं पाएंगे!

मेधज न्यूज़  |  Business & Economy  |  18 Dec 16,14:10:12  |  

नोटबंदी के बाद नए नोटों के खेप पकड़ने की बात आम हो चली है। लेकिन नोटबंदी के बाद लोगों ने पुराने नोटों को खपाने के लिए जमकर सोना खरीदा। लेकिन इस मामले में हैदराबाद ने अन्य शहरों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

अकेले हैदराबाद के लोगों ने 8 नवंबर से 30 नवंबर तक 2700 करोड़ रूपए का सोना खरीद डाला।

इसे भी पढ़े - सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! पेमेंट के लिए यूज हो रहे थे स्वाइप मशीन!

इतनी बड़ी मात्रा में सोने के खरीद के बाद प्रवर्तन निदेशालय की आंखे खुल गई है। ईडी का कहना है कि इसमें ज्यादातर सोने की बिस्किट भी खरीदी गई है।

ईडी का कहना है कि, लोगों ने कालेधन से सोना खरीद उसे सफेद करने में लगे हैं। ईडी ने कहा, आयकर विभाग पता लगाएगा कि कहीं ज्वैलर्स पुराने नोटों को स्वीकार तो नहीं रहे हैं। अगर ऐसा पाया गया तो उनपर कड़ी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़े - हैदराबाद और नोएडा में आयकर विभाग की छापेमारी! 80 लाख से ज्यादा के नए नोट जब्त

गौरतलब है कि, नोटबंदी के बाद बढ़ती सोने की मांग के बाद सरकार ने सोने पर भी लिमिट लगा दी थी।