Headline


सोने का भाव आसमान पर सराफा बाजार में छायी सुस्ती

Medhaj News 29 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

सोने की कीमतों (Gold Price Today) में जारी तेजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने का असर घरेलू बाजार पर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ (All India Sarafa Association) के मुताबिक, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमतें 39970 रुपये से बढ़कर 40,220 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। साथ ही, सोने की ही तरह चांदी (Silver Price) की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 49,050 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम 250 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़कर 40,220 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम 250 रुपये बढ़कर 40,050 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए है।





आगरा सराफ एसोसियेशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल व श्री सराफा के अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया के अनुसार त्योहारी सीजन से पहले ज्‍वैलर्स ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता को देखते हुए सोने में निवेश भी बढ़ा है। इसलिए, कीमत का ये हाल है। आगरा में सोने-चांदी स्थिर रहे, जबकि दिल्ली में दोनों में उछाल जारी है। दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढऩे और मजबूत विदेशी संकेतों के चलते चांदी में तेजी आई।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl