Headline


पाकिस्तानियों को ईद से पहले लगा बड़ा झटका, अब ये चीज महंगी

Medhaj News 30 May 19 , 06:01:39 Business & Economy

पाकिस्तानियों को ईद से पहले लगा बड़ा झटका | दरअसल बात ये है कि ईद से पहले पाकिस्तान में हवाई सफर महंगा हो गया है | पाकिस्तान की सरकारी विमान सेवा प्रदाता पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस समेत अन्य कंपनियों ने किराए में 41 फीसदी तक बढ़ोतरी की है | डॉलर के मजबूत होने और फ्यूल के दाम बढ़ने से किराया महंगा हुआ है | किराए में वृद्धि के बाद लाहौर और कराची के बीच आने-जाने का टिकट 39,500 रुपये का हो गया है | पहले यह 28 हजार रुपये ही था |





इस प्रकार किराये में 11,500 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है | आगे ईद-उल-फितर का त्योहार है और किराये में भारी बढ़ोतरी से यात्रियों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा | पाकिस्तान में ईद का अवकाश चार से 7 जून तक है | पीआईए का लाहौर से कराची आने-जाने का विमान किराया बढ़कर 31 हजार रुपये हो गया है | दो माह पहले लाहौर से कराची का एक तरफ का किराया 14 हजार रुपये से 17 हजार रुपये के बीच है जबकि आने-जाने का 28 हजार रुपये था पीआईए, एयरब्लू और सेरेना एयर ने घरेलू परिचालन में उड़ान संख्या भी कम की है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl