करन ओबेरॉय के केस में आया एक नया मोड़ , महिला के ऊपर हमला
एक महिला ने करन पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए थे | जिसके बाद उनकी जमानत की अर्जी को भी कोर्ट की तरफ से ख़ारिज कर दिया गया था | ऐसे में केस में एक नया मोड़ आता नज़र आ रहा है | करन पर आरोप लगाने वाली महिला पर शनिवार सुबह अनजान बाइक सवार ने ब्लेड से हमला कर दिया | जिसके चलते महिला के हाथ में चोट आई है | जिस बात की जानकारी महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दी है | महिला ने बताया कि शनिवार को जब मैं सुबह 5.40 पर घर से निकली और लोखंडवाला के लिए ऑटोरिक्शा लिया तो वहां से दो लोग बाइक से मेरा पीछा करने लगे | उन्होंने मुझ पर हमला किया और एक कागज मेरी ओर उछाला जिस पर लिखा था कि केस वापस ले लो | वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वो इसकी जांच कर रहे हैं | जिस जगह ये वारदात हुई वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज चेक कर के आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं |



