Headline


ऐक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का बुधवार सुबह निधन हो गया

Medhaj News 5 Jun 19,21:53:15 Entertainment

अगर आपने अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी' देखी है तो आपको उसमें अपने कान हिलाने वाली कॉलेज प्रिंसिपल भी याद होंगे। इस किरदार को निभाने वाले ऐक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का बुधवार सुबह निधन हो गया। 79 साल के दिनयार बुढ़ापे के कारण काफी बीमार रहते थे।दिनयार कॉन्ट्रैक्टर ने 'बाजीगर', 'खिलाड़ी', 'बादशाह' और '36 चाइना टाउन' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई पॉप्युलर टीवी शोज भी किए थे। दिनयार ने एक थिअटर आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और वह मुख्य तौर पर गुजराती और हिंदी नाटकों में भाग लेते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिनयार कॉन्ट्रैक्टर के निधन पर शोक जताया है। कॉन्ट्रैक्टर को साल 2019 में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्म श्री के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। उन्होंने स्कूल से ऐक्टिंग की शुरुआत कर 1966 में प्रफेनल तौर पर ऐक्टिंग शुरू की।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया