300 करोड़ का आकंड़ा छूने वाली है कबीर सिंह
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह दर्शकों से अच्छा रिस्पांस लेने में कामयाब रही है। फिल्म की कलेक्शन से यह साफ जाहिर है। फिल्म को रिलीज़ हुए 40 दिन हो चुके है और इसका कलेक्शन 227 करोड़ के पार जा चूका है। शाहिद को यह सफलता बहुत लम्बे अरसे के बाद मिली है। वह 15 साल से इसमें है आखिरकार उन्होंने अपनी ऊंचाई हासिल कर ली और अपनी अब तक की किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे अधिक कमाई का आंकड़ा दर्ज किया। अपनी किटी में लगभग 280 करोड़ रुपये के साथ, वह सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने अपनी फिल्मों के साथ इतना बड़ा कलेक्शन बनाने में कामयाबी हासिल की।

एक सूत्र ने हमें बताया, "शाहिद कबीर सिंह के बाद निर्माता और निर्देशकों के लिए खास बन गए हैं। शाहिद कई फिल्म मेकर की लिस्ट में जुड़ चुके हैं। ऐसी ही एक स्क्रिप्ट राज कुमार गुप्ता द्वारा तैयार की जा रही है जिसके लिए शहीद उनकी पहली पसन्द है । यह फिल्म अभी भी शुरुवाती दौर में है। शाहिद फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही उस पर कुछ फैसला करेंगे। स्क्रिप्ट फिर से एक वास्तविक जीवन का कहानी है।”





