रवि किशन जा रहे थे संसद, रास्ते में दुर्घटना ग्रस्त स्कूली वाहन को देख की, बच्चों की मदद
तेज़ बारिश में रवि किशन ने रासते में खड़े परेशान बच्चो की मदद की। तेज़ बारिश के कारन स्कूली वहां हो गया था दुर्घटनाग्रस्त। उन्होंने एक ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी |
"आज घर से संसद के लिए जा रहा था रास्ते में बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दी बाहर देखा तो स्कूल के मासूम बच्चो का स्कूली वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था,जिसको देखकर अपने आप को रोक नहीं सका और तड़के बच्चों के सहयोग में लगकर उनको सुरक्षित स्थान पर लाया, बच्चे सब सेफ़ घर पहुँच गए"
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के एक्टर रवि किशन बच्चों की मदद करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में जोर की बारिश होती भी नजर आ रही है। बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने इस फोटो के साथ ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखी है जिसमें पूरे वाकये को बताया है। रवि किशन की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और खूब कमेंट भी आ रहे हैं।





