Headline



दबंग के जूनियर आर्टिस्ट दद्दी पांडे ने सलमान खान को शुक्रिया क्यों कहा ?

Medhaj News 8 Aug 19,23:57:31 Entertainment

दबंग के जूनियर आर्टिस्ट दद्दी पांडे ने सलमान खान को शुक्रिया कहा है। दरअसल दद्दी को हार्ट अटैक आया था। उनके इलाज का पूरा खर्च सलमान ने उठाया। दद्दी ने दबंग में सलमान के साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि बीमारी के बाद में उनसे नहीं मिला, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि वे अच्छे इंसान हैं। जरूरत पर सबकी मदद करते हैं। दद्दी को करीब दो महीने पहले घर पर ही हार्ट अटैक आया था। उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा, जहां वे कुछ दिन आईसीयू में रहे। दूसरे अस्पताल का पूरा खर्च सलमान खान ने उठाया था। हालांकि, यह बात सामने नहीं आई है कि इलाज में सलमान ने कितनी राशि खर्च की। सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रभु देवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत में अरबाज ने बताया था कि फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग हो चुकी है और उम्मीद है कि सितंबर अंत तक यह पूरी हो जाएगी। 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, महेश मांजरेकर की बेटी सई, दिवंगत विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना और साउथ इंडियन एक्टर सुदीप का भी फिल्म में अहम किरदार होगा।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?