Headline


देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार

Medhaj News 23 Aug 19,19:23:43 Entertainment

देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है | धर्मेंद्र (Dharmendra) तो सुपरस्टार हैं ही उनके दोनों बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) और सनी देओल (Sunny Deol) भी कुछ कम नहीं है | वहीं अब सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) भी फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं | धर्मेंद्र के लाडले पोते की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है | धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने करण को शुभकामनाएं देते हुए कई और बातें कही हैं | धर्मेंद्र ने पहले इंस्टाग्राम पर करण देओल की फिल्म का पोस्टर शेयर किया इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा, करण और सहर बाम्बा ने फिल्म में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है | दोनों न्यूकमर्स को मेरी दुआएं | वहीं इसके बाद धर्मेंद्र ने दूसरे इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना एक वीडियो शेयर किया है | इस पोस्ट में धर्मेंद्र ने लिखा 'करण और सहर को PPDKP की कामयाबी के लिए दुआएं भेजी हैं आपने नेक दिल हैं आप सबको धरम (दादा) का जी-जान से प्यार | आपके लिए बड़े प्यार से.. शाहिद अच्छा लगे आपको इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में कहा, नसीहत है जो मेरे बड़ों ने मुझे दी थी | आज आप सबको देना चाहता हूं | धर्मेंद्र ने अपनी लिखी हुई लाइन्स को सुनाते हुए कहा, तवक्को (उम्मीद) न करो उदासियां और बढ़ेगीं, खुदी से जियो जिंदगी संवर जाएगी | कुछ ऐसी ही नसीहत के साथ धर्मेंद्र ने अपने पोते के डेब्यू को और भी खास बना दिया है | बता दें कि करण देओल की फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने जा रही है |



View this post on Instagram

Karan aur Sahhar ko, PPDKP ki kamyaabi ke liye duayen

    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl