अक्षय कुमार दिखेंगे पी वी सिंधु की बायोपिक में
पी वी सिंधु भी अब उन खिलाडियों में शामिल होने जा रही है जिनकी लाइफ पर पिक्चर बनी है। पी वी सिंधु ने पिछले दिनों स्विट्जरलैंड के बासेल में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप (World Badminton Championship) में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। ओलिंपिक में भारत का परचम लहराने वाली सिंधु भारत की तरफ से वर्ल्ड चैंपियनशिप जितने वाली पहली महिला खिलाडी बन गयी है। ऐसी खबरे है कि उनपर जल्द ही एक फिल्म बनने वाली है जिसमे उनके कोच का किरदार निभाएंगे खिलाडी अक्षय कुमार। इस बारे में जब पुलेला गोपीचंद से बुधवार को सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अक्षय कुमार पसंद हैं। अगर वह मेरा किरदार निभाते हैं तो ये शानदार होगा। क्योंकि मैं जिन लोगों को काफी पसंद करता हूं, अक्षय कुमार उनमें से एक हैं। हालांकि पुलेला गोपीचंद ने ये भी कहा कि मुझे पीवी सिंधु की बायोपिक को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
पुलेला गोपीचंद भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच हैं। उन्हें 1999 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था, जबकि 2001 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2009 में गोपीचंद को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। पीवी सिंधु के वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने उन्हें ट्विटर पर बधाई भी दी थी।
























