अक्षय इस फिल्म में लक्ष्मी बने नजर आएंगे
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 'भुल भुलैया' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और जल्द ही वह एक और इसी फ्लेवर की फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने जा रहे हैं | अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) में नजर आने वाले हैं | अक्षय इस फिल्म में एक महिला के किरदार में नजर आएंगे और अपना ऐसा ही लुक अक्षय ने कुछ देर पहले ही शेयर किया है | अक्षय अपनी इस तस्वीर में मां दुर्गा की मूर्ती के आगे खड़े नजर आ रहे हैं | इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा - नवरात्रि का संबंध अपने भीतर की शक्ति और अपनी अपार क्षमताओं का उत्सव मनाना है |
इस पवित्र मौके पर मैं लक्ष्मी के तौर पर अपना लुक शेयर कर रहा हूं | एक ऐसा किरदार जिसके लिए मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी.. लेकिन जीवन वहां शुरू होता है जहां आपकी आरामदायक जिंदगी खत्म होती है.. है न.. ? इस फिल्म में अक्षय के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी |
यह फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज होगी | सुपरहिट फिल्म 'कंचना' में अहम रोल निभाने वाले और 'कंचना 2' (Kanchana 2) को डायरेक्ट करने वाले राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) 'लक्ष्मी बम' को डायरेक्ट करेंगे | बता दें कि अक्षय की यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है |





