बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है | यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाल कटाने सैलून जाता है और उसे लगातार कई फोन आने लगते हैं | इसके बाद वो शख्स अपने सिर से विग उतारकर बार्बर से बाल काटने को कहता है | शख्स के इतना कहते ही सैलून में मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं | सोशल मीडिया पर यह टिकटॉक वीडियो (Funny TikTok Video) खूब वायरल हो रहा है | बता दें कि आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'बाला' (Bala) जल्द ही रिलीज होने वाली है और वो इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है. उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह भी इसी कड़ी का हिस्सा है | आयुष्मान खुराना वैसे भी अपनी फिल्मों से धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं | आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)की फिल्म 'बाला' (Bala) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था |
This one is for you @ayushmannk #Bala pic.twitter.com/g44Psmm8Qq
— Suparn S Varma (@Suparn) October 18, 2019



