फिल्म बिजिल रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई
सुपरस्टार Thalapathy Vijay की फिल्म बिजिल 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि रिलीज के साथ ही इस फिल्म को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल फिल्म को रिलीज के साथ ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म को लीक किया है। फिल्म के लीक होने से इसके कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। दरअसल एटली द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा को एजीएस एंटरटेनमेंट्स ने 180 करोड़ रुपए के भारी बजट में बनाया है। इस फिल्म को उत्तर भारत में भी 200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। हालांकि फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में ही रिलीज की गई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म सिनेमाघरों में लगने के साथ हाउसफुल भी जा रही है।
लेकिन तमिलरॉकर्स द्वारा इसे ऑनलाइन लीक कर देने के कारण मेकर्स की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी। तमिलरॉकर्स तमाम पाबंदियों के बाद भी फिल्मों के लीक करने के धंधे में बदस्तूर लगा हुआ है। पकड़ में आने से बचने के लिए तमिलरॉकर्स आए दिन अपना डोमेन एड्रेस चेंज करता रहता है। इसी कारण ये अब तक पाइरेसी रोकने वाली साइबर टीम के शिकंजे में नहीं आ पाया है। BIgil एटली और विजय की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने एक साथ थेरी और मर्सल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बिजिल में विजय कोच के किरदार में हैं। कहा जाए तो विजय के दो अवतार हैं, एक कोच का और दूसरा गैंगस्टर का। फिल्म में एक्ट्रेस हैं नयनतारा। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म से Kollywood में वापसी कर रहें हैं



