बॉलीवुड सुपर स्टार्स से भरी फिल्म पागलपंती का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हुआ
बॉलीवुड सुपर स्टार्स से भरी फिल्म 'पागलपंती' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। 'पागलपंती' का ट्रेलर बेहद फनी है। ट्रेलर में फिल्म के सभी स्टार का लुक सामने दिखाया गया है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में लाफ्टर का जबरदस्त डोज देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर में इन सभी स्टार्स की कॉमेडी देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे। ट्रेलर देखने के बाद आपको फिर से वेलकम और वेलकम बैक की य़ाद आ जाएगी। फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत जॉन अब्राहम से होती है। जॉन के साथ साथ यहां सौरभ शुक्ला भी दिखते हैं। इसके अलावा अरशद वारसी और पुलकित सम्राट भी नजर आते हैं। जहां अनिल कपूर तलवार से इन तीनों के हाथ काटते दिखते हैं।
फिल्म के ट्रेलर में वाकई में पागलपंती नजर आ रही है। आपको बता दें कि फिल्म में लीड रोल में जॉन अब्राहम के साथ साथ कई और सितारे भी हैं। जॉन के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी. इलियाना डिक्रुज, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला और उर्वशी रौतेला जैसे स्टार्स है। इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। अनीस बज्मी इससे पहले हलचल', 'दीवाने', 'नो एंट्री', 'सैंडविच' और 'वेलकम' जैसी शानदार कॉमेडी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। यह फिल्म अगले महीने यानी 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।



