Headline



अक्षय कुमार के फिट फैन, लोग इस तरह के काम न करें- अक्षय कुमार

Medhaj News 2 Sep 19,23:20:03 Entertainment

अक्षय कुमार ने रविवार को अपने एक फैन का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रभात नाम का यह फैन उनसे मिलने के लिए 18 दिनों में 900 किमी पैदल चलकर द्वारका से मुंबई पहुंचा। अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा - मिलिए प्रभात से जिनसे मैं आज सुबह मिला। ये मुझसे मिलने के लिए 18 दिनों में द्वारका से पैदल चलकर मुंबई आए हैं। अगर हमारा यूथ इसी तरह की प्लानिंग और दृढ़ निश्चय अपने लक्ष्य को पाने में लगाए तो हमें कोई नहीं रोक सकता |





अक्षय ने एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए यह भी लिखा कि ऐसा प्यार पाकर उन्हें हमेशा खुशी महसूस होती है। लेकिन रिक्वेस्ट करते हैं कि लोग इस तरह के काम न करें। बल्कि अपने समय और ऊर्जा को जीवन बेहतर बनाने में लगाएं। वीडियो में प्रभात अक्षय से कहते हैं कि वे इसलिए चलकर आए हैं, ताकि वे सबको बता सकें कि वे अक्षय के फिट फैन हैं।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित