एयरपोर्ट पर गार्ड ने दीपिका पादुकोण से मांगी ID, फिर देखे क्या हुआ
दीपिका पादुकोण घर से बाहर निकलती हैं और इंटरनेट पर छा जाती हैं। अब मुंबई एयरपोर्ट का उनका एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में उनके साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी हैं और जानकारी के मुताबिक वह बंगलुरु जा रही थीं। विडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही दीपिका और उनके डैड एयरपोर्ट में घुसते हैं पीछे से उनसे आईडी मांगने की आवाज आती है।
दीपिका को जैसी ही अहसास होता है कि सिक्यॉरिटी गार्ड उनसे आईडी मांग रहा है वह पलटकर विनम्रता से उनसे पूछती हैं, 'चाहिए'? और तुरंत ही आईडी निकालकर गार्ड को दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के इस जेस्चर को मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं वहीं सिक्यॉरिटी गार्ड की तारीफ भी की जा रही है। दीपिका के इस व्यवहार की फैंस सराहना भी कर रहे हैं | वहीं गार्ड की भी तारीफ हो रही है कि उन्होंने बाकी आम ट्रैवलर्स की तरह दीपिका से भी आईडी मांगी |





















