Headline



अच्छी कहानी मिलती है तो 'बाहुबली 3' जरूर बनाएंगे- राजामौली

Medhaj News 14 Jun 19,23:03:32 Entertainment

सभी जानते हैं कि फिल्ममेकर एस एस राजामौली ने 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' यानी 'बाहुबली 2' के साथ ही इस फ्रैंचाइजी की कहानी खत्म कर दी थी। साथ ही उन्होंने साफ इशारा दे दिया था कि इस फिल्म का अब कोई पार्ट नहीं बनेगा। इसके बावजूद फैंस का 'बाहुबली' के लिए क्रेज कम नहीं हुआ। हालांकि साल 2017 में एक इंटरव्यू में राजामौली ने कहा था कि अगर उन्हें अच्छी कहानी मिलती है तो वह 'बाहुबली 3' जरूर बनाएंगे। फैंस इसी आस में हैं कि राजमौली कब अपना मन बदलें और फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आएं।





'बाहुबली' सीरीज का अहम हिस्सा रहीं ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में इस बारे में बात की। एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी कोई उनसे पूछता है कि 'बाहुबली 3' बनेगी या नहीं तो वह कह देती हैं कि यह कभी नहीं बनेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर तीसरा पार्ट बनता भी है तो राजामौली ही उसे डायरेक्ट करेंगे। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं और बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनस किया था। खैर, अब देखना यह होगा कि राजामौली वाकई 'बाहुबली 3' लेकर आते हैं या नहीं। अगर फिल्म का तीसरा पार्ट बनता है तो फिर यह जानने के लिए उत्सुकता बनी रहेगी कि फिल्म की कहानी क्या होगी और कौन-कौन से कलाकार इस फिल्म का हिस्सा होंगे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?