जानते है बर्थडे बॉय गुरु रंधावा के बारे में
गुरु ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2017 में फिल्म हिंदी मीडियम से की। उनका गाना हिट हुआ और यही से गुरु का नया सफर शुरू हुआ। इसके बाद वो सलमान खान के दबंग टूर का हिस्सा बने। उनका सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना 'लाहौर' को यूट्यूब पर 780 मिलियन (78 करोड़) से अधिक बार देखा गया है। गुरु रंधावा ने मात्र 2 साल में ही बॉलीवुड में ऐसे झंडे गाड़े कि बड़े-बड़े सिंगर्स उनके सामने पानी मांगने लगे। लाहौर, पटोला, हाई रेटेड गबरू, दारु वरगी, रात कमल है, बन जा रानी जैसे गाने गाने वाले गुरु का जन्म का 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। रंधावा की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उन्हें कम समय में काफी फेमस कर दिया। रैपर बोहेमिया ने उन्हें "गुरु" नाम दिया। इसके पीछे वजह थी कि उनका नाम काफी बड़ा था। गुरु नाम से उन्हें अच्छी पहचान मिली।
इंटरनेशनल सिंगर पिटबुल ने भी गुरु रंधावा के साथ एक गण गाया है Slowly Slowly। गाने में दोनों सिंगर्स पंजाबी बीट्स पर डांस करते नज़र आते है। इस गाने के साथ टी-सीरीज़ भी ग्लोबल स्टेज पर आ गया। पिटबुल ने इसके पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ Exotic गाने में काम किया था।
गुरु रंधावा पर कनाडा के वैंकूवर शहर में हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपनी परफॉर्मेंस खत्म कर लौट रहे थे कि पीछे से किसी अंजान शख्स ने उनपर हमला कर दिया। इसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगने से 4 टांके भी आए।
























