Headline



मस्तीभरा नजारा रणवीर की आने वाली फिल्म '83' की रैपअप पार्टी में

Medhaj News 8 Oct 19,16:36:07 Entertainment

शादी के बाद से ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जहां भी साथ नजर आते हैं मस्‍तीभरे मूड में ही दिखते हैं | ऐसा ही कुछ मस्‍तीभरा नजारा रणवीर की आने वाली फिल्‍म '83' की रैपअप पार्टी में नजर आया, जहां यह जोड़ी पंजाबी गानों पर काफी मस्‍ती में डांस करते हुए नजर आई | 83 में जहां रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव बने नजर आएंगे तो वहीं उनकी वाइफ दीपिका इस फिल्‍म में भी उनकी पत्‍नी के ही किरदार में नजर आने वाली हैं | इस फिल्‍म के लिए रणवीर ने अपने लुक्‍स से लेकर अपने बैटिंग स्‍टाइल तक, हर चीज के लिए काफी मेहनत की है | ऐसे में अब जब फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो गई है तो वो काफी खुश हैं और इस पार्टी में कुछ वैसे ही नजर भी आए |





सोमवार को फिल्म '83' की रैपअप पार्टी रखी गई, जिसमें दीपिका और रणवीर के साथ ही फिल्‍म की पूरी कास्‍ट नजर आई | दीपिका और रणवीर इस पार्टी में कलर-कोर्डिनेशन के साथ पहुंचे | दोनों ही सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए | रणवीर ने वाइट स्‍वेटशर्ट पहना था तो वहीं दीपिका वाइट सिंगल शोल्‍डर शर्ट में नजर आईं | यह जोड़ी ग्रीन कारपेट पर मीडिया के लिए क्रिकेट खेलने की एक्टिंग करती हुई भी नजर आई | बता दें कि '83' का निर्देशक कबीर खान ने किया है | यह फिल्‍म 1983 के क्रिकेट वर्ल्‍डकप पर आधारित है, जब भारत ने पहली बार वर्ल्‍डकप जीता था | इस फिल्‍म में ताहिर राज भसीन, एमी विर्क, हर्डी संधू और चिराग पाटिल भी नजर आएंगे |



View this post on Instagram

#ranveersingh and #deepikapadukone arrive for #83rd wrap party tonight #viralbayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?