Headline

Kumbh 2019

सिनेमा जगत के थलाइवा ने कुछ इस अंदाज में डाला वोट

Medhaj News 18 Apr 19,15:24:56 Entertainment

आज देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है | इसी बीच सिनेमा जगत के थलाइवा और अभिनेता से नेता बने रजनीकांत भी वोट डालने पहुंचे | उन्होंने मध्य चेन्नई संसदीय सीट के लिए अपना वोट डाला | सुबह-सुबह रजनीकांत वोट डालने के लिए स्टेला मैरिस कॉलेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पहुंचे | वो सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए | रजनीकांत मतदान का निशान दिखाते हुए मीडिया से मुखातिब भी हुए | वहीं रजनीकांत के अलावा पोलिंग बूथ पर कमल हासन और उनकी बेटी श्रुति हासन भी नजर आए |





ये दोनों दिग्गज स्टार्स वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए | दोनों ने पहले अपनी बारी का इंतजार किया और फिर वोट डाला | बात करें थलाइवा रजनीकांत की तो वो राजनीति में कदम रख चुके हैं | वहीं दूसरी तरफ फिल्मों में भी उनका इंटरेस्ट कुछ कम नहीं हुआ है | रजनीकांत फिल्म 'दरबार' लेकर आ रहे हैं | इस फिल्म में वो लीड एक्टर होंगे और जबरदस्त स्टंट सीन करते दिखाई देंगे | एआर मुरुगादास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में 25 साल बाद रजनीकांत पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे | इस फिल्म में रजनीकांत के साथ पहली बार राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर काम करने जा रहे हैं | 'दरबार' में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा भी हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा