Headline

Kumbh 2019

भारत की जवानी' पोस्टर में सलमान का दमदार लुक

Medhaj News 16 Apr 19,20:15:02 Entertainment

अभिनेता सलमान खान ने फिल्म का यह पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जवानी हमारी जानेमन थी... भारत की जवानी' पोस्टर में सलमान का दमदार लुक देखते ही बन रहा है, पहले पोस्टर में सलमान जहां बूढ़े अवतार में नजर आ रहे थे, वहीं आज सामने आए पोस्टर में वह किसी सुपरस्टार की तरह लग रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर में रिलीज़ डेट भी दी गई है, जो 5 जून 2019 है। वैसे इस फिल्म को लेकर पहले ही बता दिया था कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ की जाएगी। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत का लोगों से ब्रेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में सलमान के बूढ़े अवतार वाले, लेकिन दमदार लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है।





सोमवार को दिनभर इंटरनेट पर सलमान के बूढ़े लुक और 'भारत' के पोस्टर की चर्चा होती रही। वैसे तो फिल्म के टीजर में सलमान का लुक पहले ही आ चुका था, आज 'भारत' का दूसरा पोस्टर भी सामने आ गया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, कटरीना कैफ, नोरा फतेही और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में तैयार इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। सलमान खान के बूढ़े लुक की कुछ और फोटोज भी सामने आई हैं। सलमान की इन तस्वीरों को सलमान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'गॉड तुसी ग्रेट हो' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं बीना काक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा