रणवीर सिंह ने फिल्म Sooryavanshi का पोस्टर रिलीज किया
रणवीर सिंह ने फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) का दूसरा पोस्टर रिलीज किया | इस पोस्टर में अजयदेवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह पुलिस की वर्दी में दिख रहे है |आप को बता दे की इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) का फर्स्ट लुक सामने आया था | जिसमे अक्षय ने लिखा था - गोली के बदले गोली। पिछले साल दिसंबर में जब रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर 'सिम्बा' रिलीज हुई थी, तब फिल्म के आखिर में 'सूर्यवंशी' का अनाउंसमेंट भी किया गया था। अनाउंसमेंट में दिखाया गया कि 'सूर्यवंशी' 2020 में रिलीज होगी।
आपको बता दे की ये फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) 27 मार्च 2020 को आप के सामने आएगी| ये खुद रणवीर सिंह ने ट्विटर पर बताया है | हालांकि, यहां आपको यह भी बताना चाहेंगे कि रोहित और अक्षय पहली बार एकसाथ काम करने जा रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जिसमें लीड स्टार अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं और इसी के साथ रिलीज़ डेट को लेकर भी अनाउंसमेंट किया है। इस फिल्म में एटीएस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे अक्षय।





