350 करोड़ के बजट में बनी ये बड़ी फिल्म 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है
शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही बाहुबली स्टार प्रभास की पिल्म 'साहो' (Saaho) को दुबई (Dubai) में एक दिन पहले ही रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म रिलीज़ होते ही बॉलीवुड में रिकॉर्ड टूटने की झड़ी लगने वाली है। प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो 30 अगस्त को भारत में रिलीज हो रही है। 350 करोड़ के बजट में बनी ये बड़ी फिल्म कैसी होगी, इस बात का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। खुद प्रभास भी फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर थोड़ा सहमे हुए हैं। वही दुबई में फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया है और लोगों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गयी है। पिक्चर एक्शन पैक्ड है और इसके सीन्स भी लाजवाब है। मूवी एंटरटेनिंग है इसमें कोई दो राय नहीं है। इसी बीच मूवी का रिव्यु भी आ गया है। दुबई के जर्नलिस्ट उमेर संधू ने ट्वीट कर हुए साहो फिल्म का रिव्यू दिया उन्होंने लिखा-"पहला रिव्यू, प्रभास और श्रद्धा कपूर की शानदार केमिस्ट्री. एक्शन फिल्म की यूएसपी है। प्रभास के स्टंट्स को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। डायलॉग्स शानदार रहे, मास को एंटरटेन करने के लिए. 4 स्टार।"
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म भारत में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि साहो भारत में पहले दिन 75 करोड़ रुपये कमा सकती है।
साहो को चार भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है | इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा शामिल है। साहो पहली तेलुगू मूवी है जिसे ट्विटर इमोजी मिला है।
























